ग्वालियर में महिला के घर पर पथराव और हवाई फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना; रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी

पुरानी रंजिश में सैनिक कॉलोनी में देर रात पहुंचे आधा दर्जन बदमाश

ग्वालियर। गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी स्थित पिंटू पार्क में 27 अक्टूबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर विवाद और फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन बदमाशों ने एक महिला के घर पहुंचकर गाली-गलौज की, पथराव किया और कट्टे से दो राउंड हवाई फायर किए। घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जाते समय बदमाश उसे रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देकर गए।

महिला और उसकी दादी के सामने की हवाई फायरिंग

पीड़िता अंजली राजावत ने गोला का मंदिर थाना पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बेटू भदौरिया और अर्पित राजावत अपने दो-तीन साथियों के साथ उसके घर के दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर अंजली अपनी दादी के साथ बाहर निकली, तभी बेटू भदौरिया ने कथित तौर पर कट्टा निकालकर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद अर्पित राजावत पर भी उसी कट्टे से दूसरा फायर करने का आरोप है।

पीड़िता के अनुसार, फायरिंग के दौरान वह और उसकी दादी बाल-बाल बचीं। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पत्थर फेंके। आरोप यह भी है कि बदमाशों ने पड़ोस में रहने वाले प्रबल प्रताप सिंह परिहार के घर में तोड़फोड़ की।

CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के दौरान अंजली के भतीजे सचिन और चचिया सास संजू राजावत के मौके पर पहुंचने की बात भी सामने आई है। बताया गया है कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की गतिविधियां कैद हुई हैं।

अंजली की शिकायत के आधार पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने बेटू भदौरिया, अर्पित राजावत और दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित पथराव और जान से मारने की धमकी से संबंधित मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    Leave a Reply