गांव तक पहुंच गया चीता

श्योपुर. कूनो नेशनल पार्क के जंगल से सटे झारबड़ौदा गांव में आज सुबह एक चीता घुस गया। यह चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर पहुंचा है। गांव में चीता घुसने की सूचना मिलने से ग्रामीण दहशत में आ गए। वही चीता की लोकेशन ट्रेस करते हुए वन विभाग व मॉनिटरिंग टीम मौके पर पहुंची हुई है। साथ ही चीता मानीटरिंग टीम चीता को वापस नेशनल पार्क में ले जाने का प्रयास कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक विभाग की टीम को सफलता नहीं मिली है।

कूनो डीएफओ पीके वर्मा का कहना है कि लोकेशन ट्रेस के अनुसार चीता गांव के आसपास खेत में बैठा हुआ है। जिसे वापस कूनो नेशनल पार्क की तरफ भेजने के लिए टीम लगी हुई है। जबकि ग्राम पंचायत आगरा के सरपंच ने बताया कि चीता रात को ही गांव में घुस गया था जिससे ग्रामीण दहशत में है। झार बड़ौदा गांव कूनो नेशनल पार्क से करीब 8 से 10 किलोमीटर

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…