Celina Jaitly: सेलिना जेटली को रास नहीं आया ट्रांसजेंडर पर भद्दा कमेंट, ट्विटर यूजर की लगा दी क्लास

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं. वह हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक यूजर की क्लास लगाई है। दरअसल, इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट कर दिया। फिर क्या था सेलिना ने ट्रोल को जवाब देते हुए तुरंत उसकी बोलती बंद कर दी।

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के कुछ सबसे बहादुर ट्रांसजेंडर लोग। मैं उनके खिलाफ सभी भेदभाव और हिंसा से लड़ने के लिए तैयार हूं और हमारी दुनिया में उनके योगदान की सराहना करती हूं’।

एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए यूजर ने लिखा, ‘वे केवल ट्रॉफिक सिग्नल पर नजर आते हैं’। इस पर रिएक्ट करते हुए सेलिना ने जवाब दिया, ‘इसमें मजाक वाली क्या बात है सर? क्या यह दिल दहलाने वाला नहीं है कि किसी को सिर्फ इसलिए भीख मांगने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि वे ट्रांसजेंडर हैं? यही वजह है कि जागरुकता की जरूरत है’।

इसके बाद एक दूसरे शख्स ने तो सेलिना के खिलाफ काफी कुछ लिख दिया। शख्स ने किन्नर के पैसे मांगने के तरीके के बारे में बात करते हुए कहा- क्या तुमने देखा है कि वे कैसे भीख मांगते हैं, वे भीख नहीं मांगते। वे लोगों के साथ बदसलूकी करते हैं। क्या जैसा ये करते हैं वैसा कोई आदमी करने लगे तो कैसा लगेगा। शायद आपको बुरा ना लगे क्योंकि आपकी परवरिश अच्छी नहीं हुई है। यूजके ट्वीट पर जवाब देते हुए सेलिना जेटली ने लिखा, मेरी परवरिश को लेकर बिल्कुल भी चिंता मत करिए। मैं इंडियन आर्म्ड फोर्स के चार जनरेशन के बीच बड़ी हुई हूं। ट्रांस कम्यूनिटी हमारे देश में सबसे अधिक वंचित थे और अभी भी है। आप जैसे लोग उन्हें अपने बहिष्कार से लड़ाई को और मुश्किल बनाते हैं और उनकी इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार हैं’।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…