लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में हिंसा एक साजिश

सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट महमूद प्रचा।
रामनवमी के मौके पर बिहार शरीफ में हुई हिंसा के बाद लेकर दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा ने क्षेत्र का दौरा किया। शनिवार को पटना पहुंचने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना साधा। सीनियर एडवोकेट ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले हुई ये हिंसा सोची समझी साजिश है।
सही समय पर करूंगा खुलासा
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में हिंसा की घटनाएं को पीछे बड़ी साजिश है। जिसके पुख्ता सबूत उनके पास हैं। उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ साजिश रचने वालों को सही वक्त पर बेनकाब करूंगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बिहार दौरे पर भी सवाल उठाया।
नीतीश-लालू के खिलाफ हो रही साजिश
दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट महमूद प्राचा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव की बड़े नेताओं में गिनती होती है। उनके खिलाफ साजिश रचकर हिंसा कराई गई है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को यह नसीहत दी है कि वो सरकारी अफसरों से बच कर रहें क्योंकि अफसर सिर्फ बिहार के नेताओं को नहीं बल्कि अन्य नेताओं को मिस गाइड करते हैं। इसलिए इस बात को गंभीरता से लेने कि जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की एसआईटी सही ढंग से सबूत इकट्ठा नहीं कर पाई।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…