सीएम योगी तक पहुंची दुखियारी मां चार चार बेटे फिर भी वृद्धाश्रम

लखनऊ 10 अप्रैल 2023. आगरा के रामलाल वृद्धाश्रम में रह रहीं वृद्धा विद्यादेवी की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंच गई। टीम गठित कर जांच शुरू करा दी गई है। शनिवार को प्रशासनिक अफसर ने उनके तीन बेटों की काउंसिलिंग की। वह तो राजी हो गए लेकिन विद्यादेवी घर जाने को राजी नहीं हैं। उनका तो यहां तक कहना है कि मरने पर आश्रम संचालक उनका शव भी बेटों को न दें।
वृद्धाश्रम में रह रही हैं विद्यादेवी
करोड़ों की जायदाद की मालकिन और चार जवान बेटे होने के बाद भी उम्र के अंतिम पड़ाव में विद्यादेवी वृद्धाश्रम में रह रही हैं। वह सिकंदरा के बाईपुर के पास स्थित रामलाल वृद्धाश्रम में हैं। विद्यादेवी आगरा के कमला नगर की रहने वाली हैं। अमर उजाला ने उनकी पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है

  • Related Posts

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

    केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

    पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…