धमतरी में एक्सीडेंट 10 की मौत

धमतरी। छत्‍तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बारात से लौट रहे बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। हादसा बुधवार रात साढ़े दस बजे बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले हुआ। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और एक बच्चा शामिल है। मृतक धमतरी जिले के सोरम- भटगांव के निवासी है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…