शिवराज कैबिनेट ने दी रामचंद्र न्यास को मंजूरी

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। भगवान श्रीराम ने मध्य प्रदेश में जिन स्थलों का भ्रमण किया था, उनके आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास के लिए श्रीरामचंद्र पथगमन न्यास का गठन किया जाएगा। इसके पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। यह निर्णय गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। 33 न्यासियों वाले इस न्यास (ट्रस्ट) का कार्य श्रीराम के पदचिह्नों वाले स्थानों के सांस्कृतिक तथा पर्यटन की दृष्टि से विकास, संरक्षण एवं संवर्धन परियोजनाओं को कार्यरूप देने के लिए निर्माण विभागों के बीच समन्वय करना होगा।

केंद्र सरकार ने शोध कराकर 249 श्रीराम वनगमन स्थलों की खोज की है। इनमें मध्य प्रदेश के 23 स्थल शामिल हैं। इन स्थलों को दर्शन योग्य बनाने के साथ ही धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यटन विकास की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए श्रीरामचन्द्र पथगमन न्यास के गठन का निर्णय लिया है।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…