कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग शुरू

:निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजय नगर में मतदान किया, येदियुरप्पा वोट डालने के पहले मंदिर गए

बेंगलुरु/नई दिल्ली
शिवमोगा के शिकारीपुर में मंदिर में दर्शन करने पहुंचे येदियुरप्पा। बेंगलुरु के विजयनगर में वोट डालने पहुंचीं निर्मला सीतारमण। – Dainik Bhaskar
शिवमोगा के शिकारीपुर में मंदिर में दर्शन करने पहुंचे येदियुरप्पा। बेंगलुरु के विजयनगर में वोट डालने पहुंचीं निर्मला सीतारमण।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन्स पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं।

आम लोगों के अलावा सेलिब्रिटीज और नेता भी वोट डालने आने लगे हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने शांतिनगर स्थित सेंट जोसेफ इंडियन स्कूल में पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के विजयनगर में पोलिंग बूथ में वोट डाला। येदियुरप्पा ने वोट डालने से पहले शिकारीपुर के हुच्चाराया स्वामी मंदिर और राघवेंद्र स्वामी मठ में दर्शन किए।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…