इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हिंसा

:समर्थकों का आर्मी हेडक्वॉर्टर पर हमला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद PTI समर्थकों ने मुल्क के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन किए। समर्थकों ने रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वार्टर और लाहौर में आर्मी कमांडर्स के घरों पर हमला किया। लाहौर में फौज के एक कमांडर के घर को तहस-नहस करने के बाद आग के हवाले कर दिया गया। कुछ और फौजी अफसरों के घर पर हमले हुए हैं।

इस्लामाबाद, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, पेशावर और मर्दन में भी हिंसा हुई है। इस्लामाबाद और पेशावर में धारा 144 लगा दी गई है। इमरान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार किया। उन पर 100 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वे 2 मामलों में जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। उन्हें 50 अरब रुपए से ज्यादा के अल-कादिर ट्रस्ट स्कैम केस में गिरफ्तार किया गया है।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…