स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका

पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को स्वर्ण मंदिर के पास एक और धमाका हुआ। विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई। गोल्डन टेंपल के पास हुआ धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। श्री हरिमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में हुए लगातार तीन धमाकों के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

धमाके की तेज आवाज से लोगों में दहशत

धमाके की आवाज सुनते लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले दो धमाके अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास बनी हेरिटेज स्ट्रीट के पास दुकान में चिमनी का वजह से हुए थे। चश्मदीद के मुताबिक पुलिस को धमाके वाले स्थान से एक लेटर भी मिला है।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…