एक्सीडेंट में बच्चों समेत पांच की मौत

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 25 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक और पिकअप की भिंडत हो गई है। मरने वालों में 5 महिला व एक बच्चा शामिल है। सूचना के बाद डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये हादसा गोडा पुलिया के पास हुआ है। जब छठी कार्यक्रम से पिकअप सवार वापस लौट रहे थे। गौरतलब है कि प्रदेश में सड़का हादसा थमने का नाम नहीं वे रहा है। आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं और कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…