पापुआ न्यू गिनी के PM ने मोदी के पैर छुए

पोर्ट मोरेस्बी..पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारेप ने PM मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में वहां के PM जेम्स मारेप ने उनकी अगवानी की। मारेप ने मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस इंडो पैसिफिक रीजन में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला दौरा है।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने अपनी परंपरा को तोड़ते हुए PM मोदी का वेलकम किया। दरअसल, इस देश में सूर्यास्त होने के बाद किसी भी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है, लेकिन भारत की अहमियत को देखते हुए वहां की सरकार ने ये फैसला लिया।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…