कल से बदले जाएंगे 2000 की नोट

2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से देश के सभी बैंकों में शुरू हो जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को बैंकों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है। इसमें बैंकों से कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए वो लोगों के लिए छायादार जगहों और पानी का इंतजाम करें। कितने नोट बदले गए और कितने जमा किए गए इसका रोजाना हिसाब रखें।

RBI ने 19 मई को 2000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। RBI ने 30 सितंबर तक ऐसे नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है। बैंक ने कहा था कि 2000 का नोट अभी भी लीगल रहेगा।

SBI ने एक दिन पहले गाइडलाइन दी, कहा- आईडी की जरूरत नहीं
स्टेट बैंक ने रविवार को 2000 का नोट बदलने के लिए गाइड लाइन जारी की थी। भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा था कि नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। एक बार में 10 नोट बदले जा सकेंगे।

स्टेट बैंक ने नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया गया, क्योंकि सोशल मीडिया पर नोट बदलने को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि नोट बदलने के लिए आधार जैसी कोई आईडी जरूरी होगी और फॉर्म भी भरना होगा।

  • Related Posts

    योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए 845 आवास, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

    प्रयागराज में आवास निर्माण के लिए 543 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी लखनऊ में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के…

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…