नोरा फतेही के ₹200 करोड़ मानहानि केस में आज

सुनवाई:जैकलीन फर्नांडीज होंगी सामने; नोरा ने करियर खराब करने का लगाया है आरोप

नई दिल्ली
नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ मानहानि का केस किया था। आज इस पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई है।
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने दिसंबर 2022 में जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ 200 करोड़ रुपए का मानहानि केस किया था। आज यानी 22 मई को इस पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी। नोरा ने जैकलीन पर छवि खराब करने का आरोप लगाया था।
दरअसल ये पूरा मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ 200 करोड़ से ज्यादा का मनी लॉन्ड्रिंग का केस है। ED ने जब इस केस की जांच की तो इसमें जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही का भी नाम निकल कर आया। इन दोनों पर आरोप लगे कि उन्होंने सुकेश से महंगे-महंगे गिफ्ट्स लिए। जब जैकलीन से इस मामले में पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है।

जैकलीन ने कहा कि नोरा फतेही ने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लिए, लेकिन उन्हें सरकारी गवाह बना दिया जबकि वे फंस गईं। इन्हीं आरोपों के बाद नोरा ने जैकलीन सहित कई मीडिया हाउसेज पर मानहानि का केस कर दिया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…