कश्मीर में G20 मीटिंग आज से. सुरक्षा बेहद सख्त

:भारत ने कहा- टूरिज्म वर्किंग ग्रुप देखेगा धरती पर स्वर्ग कैसा होता है; चीन हिस्सा नहीं लेगा

श्रीनगर
डल झील की यह तस्वीर G-20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को शेयर की।
कश्मीर के श्रीनगर में आज से G-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की मीटिंग शुरू हो रही है। इसके पहले G-20 इंडियन प्रेसिडेंसी के चीफ कोऑर्डिनेटर हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा- इस मीटिंग में शामिल होने वाले डेलिगेट्स यहां आकर देख सकेंगे कि धरती पर स्वर्ग कैसा होता है।

टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की यह मीटिंग 22 से 24 मई के बीच होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर के युवाओं को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के बाद कश्मीर में फॉरेन टूरिस्ट की तादाद काफी तेजी से बढ़ेगी।

पाकिस्तान और चीन को कश्मीर में इस मीटिंग से काफी दिक्कतें थीं। पाकिस्तान तो इस ऑर्गेनाइजेशन का मेंबर ही नहीं है, दूसरी तरफ चीन ने इस मीटिंग में शिरकत करने से इनकार कर दिया है।

जी20 बैठक से पहले पूरे श्रीनगर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सैन्यबल तैनात किया गया है।
जी20 बैठक से पहले पूरे श्रीनगर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में सैन्यबल तैनात किया गया है।
लोकल इकोनॉमी को बूस्टर डोज

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इस मीटिंग में खलल डालने के लिए कई तरह की साजिशें रच रहा है। इसके बावजूद सिक्योरिटी अलर्ट पर है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन को पूरा भरोसा है कि इस मीटिंग के जरिए लोकल इकोनॉमी को पावर बूस्टर डोज मिलेगा।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…