बृजभूषण सिंह के बेटे बनेंगे WFI प्रेसिडेंट

:30 दिन से धरने पर पहलवान, बेटे नहीं तो दोस्त होंगे अध्यक्ष
नई दिल्ली
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देते हुए रेसलर्स विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को 30 दिन पूरे हो गए हैं। 23 अप्रैल को उन्होंने बृजभृषण शरण सिंह को WFI के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए प्रोटेस्ट शुरू किया था। अब बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है। WFI के सूत्रों के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह छोटे बेटे करण भूषण सिंह को फेडरेशन का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं
अगर करण भूषण सिंह पर सहमति नहीं बन पाती है, तो फेडरेशन के ट्रेजरर रहे सतपाल सिंह देशवाल अगले अध्यक्ष हो सकते हैं। मेरठ के रहने वाले सतपाल सिंह उत्तराखंड कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष और बृजभूषण शरण सिंह के दोस्त हैं। पूर्व ओलिंपियन जयप्रकाश गुर्जर का नाम भी इस रेस में है। वे भी बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाते हैं।
रेसलर्स के प्रोटेस्ट के बाद खेल मंत्रालय ने 24 अप्रैल को इंडियन ओलिंपिक संघ (IOA) को एडहॉक कमेटी बनाकर 45 दिन में चुनाव कराने के लिए कहा था। IOA ने 4 मई को एडहॉक कमेटी बना दी है। कमेटी जल्द ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।

  • Related Posts

    योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए 845 आवास, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

    प्रयागराज में आवास निर्माण के लिए 543 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी लखनऊ में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के…

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…