रोहित के विकेट पर नवीन-उल-हक का यूनीक सेलिब्रेशन

:एक बॉल पर 2 बार रनआउट होने से बचे मेयर्स, मधवाल ने 2 बॉल पर 2 विकेट लिए; मोमेंट्स
चेन्नई
मुंबई इंडियंस ने IPL-2023 का एलिमिनेटर जीत लिया है। टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 81 रन के बड़े अंतर से हराया। अब क्वालिफायर्स-2 में रोहित शर्मा की टीम का सामना डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से 26 मई को अहमदाबाद में होगा।
बुधवार को खेले गए मुकाबले के दौरान कई रोचक पल देखने को मिले। इनमें आकाश मधवाल की रिकॉर्ड ब्रेकिंग गेंदबाजी, काइल मेयर्स को मिला जीवनदान, नवीन-उल-हक का यूनीक सेलिब्रेशन और लखनऊ के तीन रनआउट भी शामिल हैं।
शुरुआत मुंबई की पारी के टॉप मोमेंट्स से…
1. रोहित के विकेट पर नवीन का अनोखा सेलिब्रेशन
लखनऊ के बॉलर नवीन उल हक ने पारी के चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा का विकेट लिया। नवीन की गेंद पर रोहित ने एक्स्ट्रा कवर पर शॉट खेला और बॉल सीधे आयुष बडोनी के हाथों में गई। बडोनी के कैच करते हुए नवीन ने अनोखा सेलिब्रेशन किया। उन्होंने अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को अपने कानों में लगाकर कान बंद कर लिए। इसका मतलब है कि बाहरी शोर को बंद कर दो।
इम्पैक्ट : कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए और मुंबई ने 30 रन पर पहला विकेट गंवाया। इससे ईशान किशन दवाब में आ गए और 38 के टीम स्कोर पर विकेटकीपर निकोलस पूरन को कैच दे बैठे।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…