MP: CM शिवराज का मंत्रियों के घमासान के बीच बड़ा एलान, इन 17 जिलों को दी ये सौगातMP: CM शिवराज का मंत्रियों के घमासान के बीच बड़ा एलान, इन 17 जिलों को दी ये सौगात

मध्य प्रदेश में सागर जिले के मंत्रियों के बीच चल घमासान मचा हुआ हैं. इन सबके बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले में 160 करोड़ रुपये की लागत से नौ पुलों के निर्माण को मंजूरी दी है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 292 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा.

बता दें कि सागर जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्री गोपाल भार्गव और सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विवाद इतना आगे बढ़ गया है कि पूरे मामले की शिकायत सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर संघ कार्यालय तक पहुंच चुकी है. इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले को पुल और सड़क की सौगात देकर विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के सागर जिले में 160 करोड़ 64 लाख की लागत से 9 पुलों का निर्माण किया जाना है.

चुनावों से पहले शिवराज सरकार की बड़ी सौगात

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं के बीच उपजे विवाद को सीएम शिवराज सिंह चौहान और संघ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया है. जनता के बीच इसका विवाद का विपरीत प्रभाव ना पड़े, इसके लिए सीएम शिवराज सिंह की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार ने पुल और सड़क निर्माण की सौगात के जरिये मतदाताओं को रिझाने में लगी है.

मध्य प्रदेश के इन जिलों से होकर गुजरेगा प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सड़क और पुलों के निर्माण की घोषणा एक बहुत बड़े तबके फाएदा पहुंचने की उम्मीद है. सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई घोषणा के मुताबिक ये प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के 17 जिलों में 292 करोड़ रुपए की लागत से 9 पुल और 14 सड़क मार्ग बनाए जाएंगे. ये प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश के सागर, भिंड, भोपाल, निवाड़ी, हरदा, सीहोर, रीवा, सतना, धार, रायसेन, दमोह, शहडोल, श्योपुर, सीधी, बुरहानपुर, जबलपुर में खंडवा जिलों से होकर गुजरेगी. इसे लेकर आदेश भी जारी हो गया है.

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…