राहुल के नए पासपोर्ट मामले में आज कोर्ट में सुनवाई:

कांग्रेस नेता NOC मांग रहे;भाजपा बोली- वे विदेश गए तो नेशनल हेराल्ड की जांच प्रभावित होगी
नई दिल्ली
राहुल गांधी को नया पासपोर्ट देने से जुड़ी याचिका पर आज कोर्ट में दूसरे दिन की सुनवाई होगी। इससे पहले 24 मई को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई थी।​​​​ सुनवाई के दौरान भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी को नया पासपोर्ट देने के लिए NOC की मांग का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि अगर राहुल को विदेश जाने की इजाजत दी गई तो नेशनल हेराल्ड केस की जांच प्रभावित हो सकती है।
राहुल के वकील बोले- ट्रैवल करना उनका मौलिक अधिकार
कोर्ट में राहुल गांधी के वकील ने कहा कि मेरे मुवक्किल के खिलाफ कोई आपराधिक कार्यवाही पेंडिंग नहीं है और ट्रैवल करना उनका मौलिक अधिकार है। नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट ने राहुल को 2015 में जमानत दे दी थी। तब कोर्ट ने उनके ट्रैवल पर कोई पाबंदी नहीं लगाई थी।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…