अब तक नहीं निकल सकी बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची

300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची:3 साल की मासूम 29 फीट से खिसककर 50 फीट पर अटकी; 28 फीट खुदाई ही कर सकी रेस्क्यू टीम

सीहोर

सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा मुंगावली में मंगलवार दोपहर को हुआ। बच्ची 29 फीट नीचे फंसी हुई थी। बुधवार सुबह तक वह 50 फीट नीचे जा पहुंची। उसे निकालने के लिए 10 से ज्यादा जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से 5 फीट दूरी पर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीईआरफ की टीम लोकल पुलिस प्रशासन के साथ रेस्क्यू में जुटा है। पत्थरों के कारण अब तक 28 फीट खुदाई ही हो पाई है।

एसडीएम अमन मिश्रा ने बताया कि बोर में हुक डालकर निकालने का प्रयास किया गया था जो सफल नहीं हो सका है। बोर में हल्का हल्का पानी रिस रहा है। जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी ने बताया कि बच्ची के मूवमेंट नहीं आ रहे हैं। खुदाई में नीचे मिले पत्थर बहुत ही हार्ड हैं। उन्हें तोड़ने के लिए पोकलेन मशीन के पंजे से बड़ी ड्रिल मशीन को बांधा हुआ है। उसी की मदद से पत्थर को तोड़ा जा रहा है। यही कारण है कि रेस्क्यू में तेजी नहीं आ पा रही है। ऐसे में बच्ची को हुक के माध्यम से खींचने का भी प्रयास किया जा रहा है।

बच्ची का नाम सृष्टि बताया गया है। उसके पिता का नाम राहुल कुशवाहा है। मौके पर एसपी मयंक अवस्थी भी मौजूद हैं। बच्ची तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। उसके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए बोरवेल के अंदर इंस्पेक्शन कैमरा भी डाला गया है। एंबुलेंस और मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…