मानसून एक्टिविटी शुरू ना बारिश हो रही है ना बादल

MP में प्री-मानसून एक्टिविटी:15 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश; राजस्थान-छग में सिस्टम होने से ऐसा मौसम

भोपाल
मौसम विभाग ने 15 जून तक बारिश होने का अनुमान जताया है।
मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के कई शहरों में 15 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसा राजस्थान और छत्तीसगढ़ी में सिस्टम एक्टिव होने से होगा। मानसून की प्रदेश में एंट्री जून के आखिरी सप्ताह तक हो सकती है। अरब सागर में चक्रवात बनने की वजह से मानसून आगे नहीं बढ़ रहा है। इस कारण यह केरल में भी लेट हो जाएगा

बुधवार को भोपाल, देवास, धार, बैतूल, उज्जैन, अनूपपुर, सागर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, नीमच, सिवनी और मंदसौर में बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, देवास, धार, बैतूल और उज्जैन में गरज-चमक की स्थिति बनेगी। यहां 40Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पिछले 24 घंटे में सागर में 04.8, भोपाल शहर में 2.0, नर्मदापुरम में 1.6 मिमी पानी गिरा। ग्वालियर में भी हल्की बारिश हुई।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…