MP News: मध्य प्रदेश में CM शिवराज ने अधिकारियों को दिया निर्देश, अब लाडली बहना सेना का होगा गठन, जानिए क्या होगा काम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लाडली बहनों के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने एलान किया कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनें ही सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करवांएगी. सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराने के लिए लाडली बहना सेना (Ladli Behna Sena) बनाई जाएगी. लाडली बहना सेना सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग भी करेगी. बालाघाट में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सब कुछ काम लाडली बहनों के हाथों में सौंपने जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज मलाजखंड के लाडली बहना सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे. लाडली बहना सम्मेलन में उन्होंने एलान किया कि मध्य प्रदेश के छोटे-बड़े गांव में लाडली बहना सेना तैयार की जाएगी.

लाडली बहना सेना बनाने का एलान

छोटे गांव में 11 बहनों की सेना बनेगी और बड़े गांव में 21 बहनें सेना में शामिल होंगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की स्व सहायता समूह, लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी सहित महिलाओं के लिए चलने वाली सभी योजनाओं का क्रियान्वयन लाडली बहना सेना से करवाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि लाडली बहना सेना योजनाओं की मॉनिटरिंग भी करेगी. सभी योजनाओं की जिम्मेदारी लाडली बहना सेना पर रहेगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से लाडली बहना सेना बनाने की तैयारी करने का अधिकारियों को निर्देश दिया. 10 जून को महिलाओं के खाते में लाडली बहना योजना का एक हजार डाला जाना है. योजना का लाभ लेने के लिए सवा करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन किया है.

सीएम ने सम्मेलन को किया संबोधित

मध्य प्रदेश के सभी जिलों में लाडली बहना सम्मेलन आयोजित कर योजना का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. लाडली बहना सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद संबोधित कर रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंदसौर के पिपलिया मंडी में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि चुनाव आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लाडली बहनों और बेरोजगार युवाओं की याद आ रही है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 साल तक लगातार बीजेपी की सरकार रही. इस दौरान लाडली बहनों की याद नहीं आई. अब विधानसभा चुनाव को 4 महीने का वक्त बचा है. ऐसी स्थिति में सरकार को तमाम योजनाओं की याद आ रही है. कमलनाथ ने दावा किया कि इस बार जनता मुख्यमंत्री की घोषणाओं में आने वाली नहीं है.

  • Related Posts

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…

    पसला की आदिवासी महिला सरपंच के साथ मारपीट और जबरन हस्ताक्षर कराने का मामला: FIR दर्ज होने के बाद समाप्त हुआ धरना

    बिल-वाउचर पर दस्तखत के विवाद को लेकर हुआ था हंगामा ग्राम पंचायत पसला की महिला सरपंच संतरी सिंह के साथ मारपीट और जबरन बिल-वाउचरों पर हस्ताक्षर कराने का एक गंभीर…