मणिपुर में पुलिस-असम राइफल्स आमने-सामने, डेड बॉडी नहीं ले रहे कुकी

इंफाल
मणिपुर में 98 मौतें… 300 से ज्यादा घायल…37 हजार से ज्यादा लोग रिलीफ कैंपों में हैं। हिंसा के एक महीने बाद भी इंटरनेट बंद है। हालात ये हैं कि 4 जून की शाम को इरोइसेम्बा इलाके में 8 साल के बच्चे को उसकी मां और नानी समेत एम्बुलेंस में जिंदा जला दिया गया। ऐसा तब हो रहा है जब चप्पे-चप्पे पर सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस तैनात है।
कुकी हों या मैतेई, दोनों अपने-अपने इलाके की रक्षा के लिए हथियार लेकर सड़कों पर चेकपोस्ट बनाए खड़े हैं। 5 मई तक 5,200 हथियार लूटे गए। गृहमंत्री अमित शाह की अपील के बावजूद सिर्फ 900 ही बरामद हो पाए हैं। इनमें से 80% हथियार मैतेई इलाकों में, जबकि 20% कुकी इलाकों में लूटे गए थे।
मणिपुर में सुरक्षाबल लगातार सेंसिटिव एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ज्यादातर हथियार सर्चिंग के दौरान ही मिले हैं।
मणिपुर में सुरक्षाबल लगातार सेंसिटिव एरिया में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। ज्यादातर हथियार सर्चिंग के दौरान ही मिले हैं।
मैतेई और कुकी कम्युनिटी के बीच चल रही लड़ाई अब केंद्र बनाम राज्य में तब्दील हो चुकी है। पहाड़ों पर रहने वाली कुकी कम्युनिटी के लोगों को लगता है कि असम राइफल्स उनके सपोर्ट में है और पुलिस उनके खिलाफ।

  • Related Posts

    योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए 845 आवास, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

    प्रयागराज में आवास निर्माण के लिए 543 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी लखनऊ में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के…

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…