महाराष्ट्र शिवसेना और बीजेपी में उठापटक की खबरें

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच मतभेद को लेकर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद के बेटे सांसद श्रीकांत शिंदे ने इस्तीफा देने की बात कहते हुए चर्चाओं को तेज कर दिया है। श्रीकांत ने शुक्रवार को डोंबविली इकाई में कहा कि कुछ नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं।
उनका बयान स्थानीय बीजेपी नेताओं द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों में शिवसेना (शिंदे गुट) को समर्थन नहीं देने का प्रस्ताव पारित करने के बाद आया है। बता दें बीजेपी नेता रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
इस मामले को लेकर बीजेपी-शिवसेना में तकरार
भाजपा के डोंबिवली पूर्वी डिवीजन के अध्यक्ष नंदू जोशी के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ का मामला महाराष्ट्र में दो गठबंधन सहयोगियों के बीच दरार का कारण माना जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने जोशी पर राजनीतिक बदले की भावना से शिवसेना नेताओं द्वारा फंसाए जाने का आरोप लगाया है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…