सवा लाख लाड़ली बहनों के खातों में सरकार डालेगी एक-एक हजार रुपये

भोपाल । प्रदेश की सवा लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सरकार शनिवार को एक-एक हजार रुपये जमा कराएगी। जबलपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक क्लिक से राशि अंतरित करेंगे। विभिन्न जिलों ने इस मौके को यादगार बनाने की तैयारी कर ली है। दतिया जिला प्रशासन ने इसे आनंद उत्सव नाम दिया है।
ग्राम पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन
नगरीय क्षेत्रों में डीजे बजाया जाएगा, तो महिलाएं घर से व्यंजन बनाकर लाएंगी और मिल-बैठकर खाएंगी। उधर, विदिशा जिले में लाड़ली बहनों के पैर पखारे जाएंगे, तो टीकमगढ़ में बहनों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल दिए गए हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में लाड़ली बहनों के लिए ग्राम पंचायतों ने विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया है।
सीएम शिवराज ने की सभी जिला प्रशासन की सराहना
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, बहनों के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली होगी। इस पर बेहतर अमल के लिए टीम मध्य प्रदेश ने जुटकर कार्य किया है।
जिलों के प्रयास प्रशंसनीय हैं। सामाजिक संगठन, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मिलकर योजना को नया आयाम दे रहे हैं। उज्जैन जिले में बड़ी पंचायतों में बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के अवसर पर नुक्कड़ नाटक किए गए।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…