..हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने और धर्मांतरण समेत कई गंभीर आरोप झेल रहे दमोह के गंगा जमना स्कूल के संचालक इदरीश खान पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को पांच अलग-अलग विभागों ने इदरीश खान के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।
वहीं, मामले में दमोह जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा को इस पद से हटाकर हटा डाइट प्राचार्य बना दिया गया है। उनकी जगह हटा के डाइट प्राचार्य एसके नेमा को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया है।
इदरीश खान के ठिकानों पर सरकारी विभागों की टीम ने सिलसिलेवार छापामारी की। दाल मिल ‘गंगा जमना पल्स’ में कृषि मंडी, वन विभाग और जीएसटी विभागों ने दबिश दी। इन टीमों में शामिल 24 से ज्यादा अफसर फुटेरा मोहल्ला स्थित मिल पर सर्चिंग करने पहुंचे। मिल संचालक इसी परिसर में रहते हैं।
सागर से आए जीएसटी अफसरों ने असिस्टेंट कमिश्नर उपेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सेल-परचेस डिपार्टमेंट में दस्तावेजों को जांचा। वहीं, कृषि और वन विभाग की टीमों ने भी अपने-अपने स्तर पर कागजात खंगाले। मिल में बड़ी मात्रा में दालें कट्टों में भरी मिली हैं।
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए 845 आवास, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज
प्रयागराज में आवास निर्माण के लिए 543 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी लखनऊ में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के…





