शरद पवार-संजय राउत को जान से मारने की धमकी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत और उनके भाई सुनील राउत को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली। पवार को धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। संजय राउत ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को पकड़ा है। वे सभी भाजपा से जुड़े हैं।
CM एकनाथ शिंदे ने क्या कहा…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शरद पवार को धमकी मिली है। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है, मैंने खुद पुलिस के अधिकारियों से बात कर जांच के निर्देश दिए हैं। पवार सीनियर लीडर हैं, हम उनका सम्मान करते हैं। उनकी सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
डिप्टी सीएम क्या बोले
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे राजनीतिक मदभेद हैं, लेकिन किसी भी नेता को धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

  • Related Posts

    योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: हाईकोर्ट अधिकारियों के लिए 845 आवास, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज

    प्रयागराज में आवास निर्माण के लिए 543 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी लखनऊ में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता कर कैबिनेट के…

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…