सैम ऑल्टमैन के कमेंट पर टेक महिंद्रा के CEO ने दिया जवाब, बोले- चैलेंज एक्सेप्टेड

नई दिल्ली..IT कंपनी टेक महिंद्रा के CEO सीपी गुरनानी ने OpenAI के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन के चैलेंज को एक्सेप्ट किया है। दरअसल, हाल ही में सैम ऑल्टमैन ने कहा था कि ChatGPT जैसा AI प्लेटफॉर्म बनाना भारतीय कंपनियों के बस में नहीं है।
इकोनॉमिक टाइम्स के इवेंट में एक सवाल का जवाब देते हुए ऑल्टमैन ने कहा, ‘भारत के लिए ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स बनाने की कोशिश करना निराशाजनक है।’
राजन आनंदन के सवाल पर ऑल्टमैन ने कही थी ये बात
गूगल इंडिया के पूर्व प्रमुख राजन आनंदन ने ऑल्टमैन से सवाल करते हुए गाइडेंस मांगी थी। उन्होंने पूछा था, ‘सैम, भारत में हमारे पास एक वाइब्रेंट इकोसिस्टम है, लेकिन हम विशेष रूप से AI पर फोकस कर रहे हैं। हमें इसके बारे में कैसे सोचना चाहिए? भारतीय स्टार्ट्अप्स को इस दिशा में काम करने के लिए किस तरह से काम करना चाहिए?’
इसका जवाब देते हुए ऑल्टमैन ने कहा था, ‘OpenAI से कंपीट करना असंभव है। हम आपको स्पष्ट रूप से बताएंगे कि ट्रेनिंग फाउंडेशनल मॉडल में चैलेंज करना पूरी तरह से निराशाजनक है। आपको इसकी कोशिश भी नहीं करना चाहिए। हालांकि, यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप अभी भी कोशिश करें। मैं मानता हूं कि सक्सेस की संभावना बहुत कम है।’

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…