बिपरजॉय तूफान खतरनाक हुआ, रूट भी बदल रहा

मुंबई में तेज हवाओं से फ्लाइट्स पर असर; राजस्थान में 16 जून तक आंधी-बारिश के आसार
नई दिल्ली
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 6 दिनों बाद दिशा बदलकर अब खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब यह पश्चिम-उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। तूफान को ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश ने दिया है। इसका मतलब ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ होता है।
मौसम विभाग ने बताया कि इसके 15 जून तक गुजरात पहुंचने के आसार हैं। सौराष्ट्र, कच्छ समेत 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, इसकी वजह से राजस्थान के कई इलाकों में 16 जून तक आंधी-बारिश होने की आशंका भी है। ज्यादा असर जोधपुर और उदयपुर जिलों में देखा जा सकता है।
अभी बिपरजॉय कहां है… सैटेलाइट इमेज से समझिए
यह रविवार शाम तक मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में स्थित था। यह धीरे-धीर आगे बढ़ रहा है। इसका असर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है।
यह रविवार शाम तक मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में स्थित था। यह धीरे-धीर आगे बढ़ रहा है। इसका असर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…