चुनावी दंगल में घोषणाओं की झड़ी


राजस्थान में चुनावी घमासान मचा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानसून के आने से पहले ही घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। मेडिकल सुविधाएँ, सस्ता रसोई गैस सिलेंडर और महिलाओं को मोबाइल फ़ोन देने की घोषणाएं काफ़ी पॉपुलर हो रही हैं। रविवार को ही घोषणा की गई है कि महिलाओं को मोबाइल फ़ोन बाँटने में दिक़्क़त आई तो इसके बदले उनके खाते में मोबाइल फ़ोन के पैसे भी डाले जा सकते हैं।
उधर, भारतीय जनता पार्टी नए या पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं का जगह- जगह जाकर सम्मान कर रही है। भाजपा का यह आइडिया काम तो ज़रूर करेगा, लेकिन केवल युवा मतदाताओं को खींचने भर से पूरी बात बनने वाली नहीं है और भी कई मोर्चों पर काम करना होगा।
सीएम अशोक गहलोत ने दो दिन पहले बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, महिलाएं खुद मोबाइल खरीद लें। और इसका पैसा सीधे उनके अकाउंट में भेजा जाएगा।
सीएम अशोक गहलोत ने दो दिन पहले बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, महिलाएं खुद मोबाइल खरीद लें। और इसका पैसा सीधे उनके अकाउंट में भेजा जाएगा।
हालाँकि, राजस्थान ने वर्षों से कभी चुनाव बाद सरकार को रिपीट नहीं किया है लेकिन इस बार की चुनावी जंग कुछ अलग ही कहानी कह रही है। लगता है गहलोत इस बार के चुनाव को अपना आख़िरी चुनाव समझकर पूरी ताक़त और समूचा राजनीतिक कौशल झोंक दे रहे हैं।
उधर, भाजपा अभी तक राजस्थान का अपना चेहरा तय नहीं कर पाई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही राजस्थान में भाजपा के पास वह तुरुप का इक्का हो सकती हैं जो गहलोत और उनके राजनीतिक कौशल से लोहा लेना जानती हैं। लेकिन ऐसा समझा जा रहा है कि अभी तक भाजपा ने उन्हें हरी झंडी नहीं दी है।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…