मुंबई में तेज हवाओं से फ्लाइट्स पर असर; राजस्थान में 16 जून तक आंधी-बारिश के आसार
नई दिल्ली
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय
6 दिनों बाद दिशा बदलकर अब खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब यह पश्चिम-उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। तूफान को ‘बिपरजॉय’ नाम बांग्लादेश ने दिया है। इसका मतलब ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ होता है।
मौसम विभाग ने बताया कि इसके 15 जून तक गुजरात पहुंचने के आसार हैं। सौराष्ट्र, कच्छ समेत 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उधर, इसकी वजह से राजस्थान के कई इलाकों में 16 जून तक आंधी-बारिश होने की आशंका भी है। ज्यादा असर जोधपुर और उदयपुर जिलों में देखा जा सकता है।
अभी बिपरजॉय कहां है… सैटेलाइट इमेज से समझिए
यह रविवार शाम तक मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में स्थित था। यह धीरे-धीर आगे बढ़ रहा है। इसका असर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है।
यह रविवार शाम तक मुंबई से लगभग 540 किमी पश्चिम में स्थित था। यह धीरे-धीर आगे बढ़ रहा है। इसका असर महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में देखा जा रहा है।
सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज
महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…







