सांसद नकुलनाथ की तबीयत बिगड़ी, उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज

मध्यप्रदेश..छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें छिंदवाड़ा के ही निजी अस्पताल ले जाया गया। रविवार रात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ डॉक्टर रत्नेश बग्गा के यहां कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां नकुलनाथ को अचानक चक्कर आ गए। तबीयत बिगड़ने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ उन्हें लेकर आनंद अस्पताल पहुंचे। सांसद नकुलनाथ पिछले दो दिनों से लगातार तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच दौरे कर रहे थे। रविवार को भी उन्होंने हर्रई में रोड शो किया। धूप और गर्म हवाओं के चलते उन्हें लू लगना बताया जा रहा है। करीब एक घंटे बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इधर, सांसद नकुलनाथ को अस्पताल से बाहर लाते समय कवरेज कर रहे पत्रकारों से पूर्व सीएम कमलनाथ के प्राइवेट सुरक्षा कर्मी मुकेश दुर्व्यवहार किया। पत्रकारों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने कवरेज करने से रोका। मौके पर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार की उम्मीद बढ़ी, मोहन सरकार ने मंजूर किए 1.24 लाख नए पद

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली…

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…