Satpuda Bahwan Fire: शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद की रिव्यू मीटिंग आयोजित दिए अहम निर्देश

सतपुड़ा भवन की आग के मामले को लेकर आज सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिव्यू मीटिंग आयोजित की. इस मीटिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तीन दिन में रिपोर्ट सौंपी जाए तो वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सतपुड़ा भवन में आग की वजह से जो आफिस प्रभावित हुए हैं उनमें काम प्रभावित न हो इसके लिए आज शाम तक इन आफिसों को अन्य खाली बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए.

बता दें राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार को दोपहर चार बजे अनुसूचित जनजाति क्षेत्रीय विकास परियोजना कार्यालय में आग लग गई थी. आग की लपटों से धीरे-धीरे पूरा सतपुड़ा भवन चपेट में आता गया. बताया जा रहा है कि स्पारकिंग होने पर ऐसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई थी. तीसरे तल पर लगी यह आग धीरे-धीरे आठवीं मंजिल तक पहुंच गई थी. आग के बढऩे के पीछे क वजह एसी कंप्रेसरों में ब्लास्टिंग बताया जा रहा है. हालाकि 17 घंटे बाद जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया गया है.

पीएम-गृहमंत्री को कराया अवगत
सतपुड़ा भवन में आग लगने की जानकारी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी फोन से अवगत करा दिया है, इसकी जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से दी है. इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह ही रिव्यू मीटिंग बुनाई. इस मीटिंग के दौरान मप्र शासन के अनेक मंत्री व प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे. सीएम शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने मीटिंग के दौरान अनेक दिशा निर्देश दिए. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सतपुड़ा भवन में आग की प्रारंभिक जांच के लिए कमेटी गठित की है, जिसमें एसीएस होम राजेश राजौरा, पीएस अर्बन नीरज मंडलोई, पीएस पीडब्ल्यूडी सुखवीर सिंह एवं एडीजी फायर रहेंगे, जो तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे.

मंत्री विश्वास ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इधर आगजनी को लेकर राजनीति भी शुरु हो गई है. जहां विपक्षी दल लगातार इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है तो इन आरोपों पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी पलटवार किया है. मंत्री सारंग ने एबीपी से चर्चा में बताया कि कांग्रेस को कैसे मालूम की वहां 12 हजार फाइलें थी. एबीपी से चर्चा में मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल से ही पूरे मामले की मॉनीटरिंग की थी. उन्होंने पीएम, गृहमंत्री और रक्षामंत्री से भी फोन पर बात की. जांच कमेटी बनाई है, तीन दिन में जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

काम प्रभावित न हो इसके लिए सीएम शिवराज ने आदेशित किया है जिन ऑफिसों में आग लगी थी वे किसी और बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से मालूम की इस आगजनी में 12 फाइलें जली है. मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आगजनी की चपेट में आए आफिसों में भ्रष्टाचार से संबंधित, बजट से संबंधित कोई काम ही नहीं हो सकता था, एक आदिवासी एरिया डेव्लेपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिस था, जिसमें केन्द्रीय अनुदान जो आता है उसकी फाइलें थी, जिसका रिकार्ड पूरा केन्द्र सरकार स्वयं रखता है. हेल्थ डिपार्टमेंट में स्थापना की फाइलें हैं, उसमें पैसे के लेन देन से संबंधित कोई काम नहीं है. डिजीटल युग में हर चीज रिकवर हो सकती है, कही कोई दिक्कत नहीं है. कांग्रेस मुद्दा विहीन है इसलिए वह हर जगह राजनीति करती है.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…