बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली जीव की मौत, अधिकारी कर रहे जांच

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर से एक शीतल की मौत का मामला सामने आया है. जहां पर शीतल की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. अनुमान लगाया जाता है कि शीतल को कुत्तों ने खदेड़ा होगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई होगी. लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. बहरहाल, पूरे मामले की वन विभाग की टीम जांच कर रही है.

शीतल की मौत का मामला पूरा मामला उमरिया जिले के मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परिक्षेत्र का है. जहां चीतल का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई. वहीं, जानकारी लगते ही वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

 

जहां मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परिक्षेत्र में सोमवार को तालाब के पास ही कक्ष क्रमांक 210 के पास तीन साल के चीतल के शव की जानकारी वन विकास निगम के अधिकारियों को लगी थी. इस पर वन विकास निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है. डॉक्टरों की टीम बुलाकर शव को पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है.

परिक्षेत्र अधिकारी राजेश्वर पयासी ने यह बताया कि चीतल के शव की सूचना उन्हें मिली थी. जहा सम्भवतः कुत्तों ने उसे खदेड़ा होगा. वहीं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी. जहां उस शव का पीएम करवाकर अंतिम संस्कार किया है. शव के अंतिम संस्कार के समय तेज बारिश के परेशानी का सामना भी करना पड़ा है. पन्नी की छाया बनाकर चीतल का अंतिम संस्कार किया गया है.

 

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…