MP: 100 वर्षीय वृद्ध महिला ने पीएम मोदी को माना भगवान, प्रधानमंत्री की फोटो की रोज करती है पूजा

सुबह उठते ही मेरे बेटे का चेहरा देखती हूं मेरे 14 बेटा बेटी है, पर मेरा प्रिय बेटा मोदी है एक बार उससे मिलकर उसे आशीर्वाद देना चाहती हूँ

राजगढ़ जिले की हरिपुरा जागीर गांव की रहने वाली 100 वर्षीय मांगी बाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से इतना ज्यादा प्रभावित हैं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान मान लिया है. मांगी बाई ने भगवान की तस्वीर के पास ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई हुई है. वह रोजाना सुबह उठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के दर्शन करती हैं. मांगी बाई का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी कई योजनाएं चलाई हैं, जिसका सीधा लाभ उनको मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में काफी बदलाव आया है. मांगी बाई का कहना है कि उन्होंने भगवान को कभी नहीं देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में ही भगवान देखे हैं. वे पीएम मोदी को अपना लाल भी कहती हैं तो और उन्हें लंबी उम्र की दुआ भी देती हैं.

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…