बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदाय किए जाने हेतु शिवपुरी में रोजगार मेला संपन्न

बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदाय किए जाने हेतु शिवपुरी में रोजगार मेला संपन्न

शिवपुरी : बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदाय किए जाने हेतु शिवपुरी में रोजगार मेला संपन्न
शिवपुरी, 21 जून 2023/ मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन शिवपुरी द्वारा बुधवार को शासकीय आईटीआई शिवपुरी में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
इस मेला में देविका एंटरप्राइज प्लेसमेंट सर्विसेज देवास एवं अमारदोन प्राइवेट प्लेसमेंट लिमिटेड हैदराबाद कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वेल्डर, फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन कोपा ट्रेड के युवक-युवतियों के इंटरव्यू लिए गए।
रोजगार मेला में बिग बास्केट, स्विगी, झोमॅटो, मिंडा प्राइवेट लिमिटेड आदि एमएनसी कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार किया गया। कुल 92 युवक-युवतियों ने पंजीयन करवाया तथा साक्षात्कार में प्राथमिक चयन कुल 59 युवाओं का किया गया।
इस अवसर पर मेला में प्राचार्य आईटीआई शिवपुरी नितिन मंदसौरवाले, जिला प्रबंधक रोजगार तृप्ति राय, जितेंद्र श्रीवास्तव, समर्थ भारद्वाज, आईटीआई प्लेसमेंट सेल के नसरुल्लाह खान, आलोक श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। युवक-युवतियों ने इस रोजगार मेला में विशेष रुचि के साथ प्रतिभाग किया। सभी 8 जनपदों से भी युवा इस मेले में साक्षात्कार हेतु पहुंचे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…