प्रभारी मंत्री श्री धाकड़ कु. नंदनी की झोपड़ी में पहुंचे

प्रभारी मंत्री श्री धाकड़ कु. नंदनी की झोपड़ी में पहुंचे
 पक्का आवास दिलाया जायेगा

दतिया : दतिया 03 जुलाई 2023/ मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) ने दतिया जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज इन्दरगढ़ में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होने के पूर्व श्री धाकड़ इन्दरगढ़ के शीतला गंज वार्ड क्रमांक 5 लोहपीटा समाज की पांच वर्षीय बालिका कु. नंदनी की झोपड़ी में पहुंचकर परिजनों एवं नंदनी से मिले। प्रभारी मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही नंदनी के परिवार को पक्के आवास हेतु पट्टा प्रदाय कर आवास निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने इसके लिए मौके पर उपस्थित संबधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। श्री धाकड़ ने इस दौरान बताया कि अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है साथ ही पहुंच मार्ग का भी निर्माण कराया जायेगा। उल्लेखनीय है कि कु. नंदनी द्वारा आवास की समस्या से संबंधित एक वीडियों वायरल कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की थी की मामाजी हम लोहपीटा समाज के है। हमारा परिवार झोपड़ी में निवास कर रहा है। हमारे परिवार को पक्का आवास उपलब्ध करायें। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रकरण में तत्काल जिले के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश राठखेड़ा को दतिया पहुंचकर परिवार से मिलकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए थे।

  • Related Posts

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…

    सद्भावना,सकारात्मकता,सत्कर्म का मोहन संदेश

    —जामली के गायत्री धाम में मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास,आध्यात्मिक चेतना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य सकारात्मक सोच,…