सद्भावना,सकारात्मकता,सत्कर्म का मोहन संदेश

—जामली के गायत्री धाम में मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास,आध्यात्मिक चेतना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जीवन का वास्तविक उद्देश्य सकारात्मक सोच, सद्भावना और सत्कर्मों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के कल्याण में योगदान देना है। हमारे मन में सद्भावना बनी रहे, दुर्विचार समाप्त हों और जीवन में सत्कर्मों का दीप निरंतर प्रज्ज्वलित रहे। यही जीवन की सार्थकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार सुबह सेंधवा के जामली स्थित गायत्री धाम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग, आध्यात्मिक चेतना और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से सकारात्मक विचारों के साथ जीवन जीने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शरद पूर्णिमा के साथ दीपावली के उत्सवी उल्लास का शुभारंभ हो गया है। परमात्मा ने प्रत्येक व्यक्ति के भीतर जो ऊर्जा और चेतना का दीप प्रज्ज्वलित किया है, उसे जीवनभर प्रकाशित रखना चाहिए। शरीर सक्षम रहने तक व्यक्ति के हाथों से अच्छे कार्य होते रहें, यही प्रयास होना चाहिए। डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल, भगवान श्रीकृष्ण और मां गायत्री की कृपा से मिले जीवन का सदुपयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। भारतीय दर्शन के वैदिक सूत्र ‘यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रकृति, पंचमहाभूत और प्राणतत्व के महत्व को बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से आध्यात्मिक चेतना जागृत कर सद्कर्मों को अपनाने और अपने जीवन को समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित करने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    MP Police Bharti 2026: आरक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 16 नवंबर तक मिलेगा मौका; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुछ…

    ग्वालियर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: दिनदहाड़े फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत, गांव में तनाव

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद दो लोगों की जान ले गया। मुरार थाना क्षेत्र…