खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता

बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का बाप भी जाएगा” वाले बयान के विरोध में भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के सामने इकट्ठा हुए। यहां से वे पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक कांग्रेस कार्यकर्ता के सिर में चोट लग गई। किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    MP Police Bharti 2026: आरक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 16 नवंबर तक मिलेगा मौका; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक (GD) भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कुछ…

    ग्वालियर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप: दिनदहाड़े फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत, गांव में तनाव

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद दो लोगों की जान ले गया। मुरार थाना क्षेत्र…