Shah Rukh Khan Injured: शाहरुख खान को सेट पर लगी चोट, अस्पताल में हुए भर्ती, जानें कैसी है हालत?

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाह रुख खान को अमेरिका में चोट लग गई. वह अपने वाले प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकरा हो गए.

Shah Rukh Khan Injured: बॉलीवुड के दिग्गज सुपर स्टार शाहरुख खान अमेरिका के लॉस एंजलिस में एक शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं. उनकी नाक में चोट लगी है. चोट की वजह से उनकी नाक की सर्जरी हुई है. पठान के एक्टर अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे, तभी वह हादसे का शिकार हो गए. हालांकि शाहरुख खान भारत आ चुके हैं. अब उनकी हालत बेहतर है.

शाहरुख के नाक में लगी चोट

एक सोर्स के मुताबिक “शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई. उससे खून बहने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उनकी टीम को डॉक्टरों ने सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए किंग खान को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी. ऑपरेशन के बाद शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया.”

शाहरुख ने पठान से की वापसी

इस साल के शुरूआत में सलमान खान अपनी फिल्म पठान से वापसी की है. उनकी इस फिल्म को काफी लोगों ने सराहा. फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. इसमें जॉन अब्राहम भी हैं. फिल्म को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया. फिल्म ने 1 हजार करोड़ रुपये की कमाई की.

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

शाहरुख खान जल्द ही ‘जवान’ फिल्म में दिखाई देंगे. फिल्म लोगों का ध्यान खींच रही है. इसके बारे काफी बातें भी हो रही है. फिल्म लगभग बनकर तैयार है. इसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति हैं. फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्टर किया है. इसके अलावा शाहरुख खा की डंकी भी जल्द ही रिलीज होगी. इसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इसमें तापसी पन्नू हैं. बताया जाता है कि शाहरुख खान जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे.

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…