MP News: अलीराजपुर तहसील कार्यालय में सीधी पेशाब कांड को लेकर ज्ञापन देने गये कांग्रेसियों के आपस में ही हुई भिडंत.

सीधी जिले के पेशाब कांड में तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने गए कांग्रेस नेताओं में वहां से लौटते समय आपस में विवाद हो गया. देखते ही देखते कांग्रेस नेताओं के बीच जूता-चप्पल चल गए.

मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर युवक ने पेशाब किए जाने के मामले में अलीराजपुर में ज्ञापन देने तहसील कार्यालया में पहुंचे कांग्रेस नेताओं में जूते-चप्पल चल गए. दो गुटों में बंटे कांग्रेस नेताओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हो  रहा है. मारपीट के बाद दोनों गुट एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

वायरल वीडियो के अनुसार कांग्रेस नेताओं के दो गुट आपस में झगड़ा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक महिला नेत्री हाथ में चप्पल लिए हैं और पूर्व जिलाध्यक्ष केसर सिंह डावर की पिटाई करते दिख रही है. महिला नेत्री की रिपोर्ट पर केसर सिंह डावर पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डावर की तरफ से भी महिला नेत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

जानकारी के अनुसार जोबट के SDOP नीरज नामदेव ने बताया कि बुधवार को करीब 12 बजे कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने गए थे. वहां पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया. पुलिस ने महिला नेत्री की रिपोर्ट पर केसर सिंह डावर पर छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है. वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डावर ने भी महिला नेत्री और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है. वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष डावर ने आरोप लगाते हुए कहा कि तहसील में ज्ञापन देने गए थे. वहां से लौटने समय ही महिला नेत्री दौड़कर आई और कहने लगीं कि तुझे यहां किसने बुलाया है. जवाब में मैंने कहा कि मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं, इसलिए आया हूं. इतने में उसने मेरा गला पकड़ लिया और मारपीट करने लगी. चप्पलें मारीं.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…