MP News: 18 जुलाई को,15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

मध्यप्रदेश में 15 जिलों के कलेक्टर्स को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जुलाई को सम्मानित करेंगी. डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा.

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टरों को कल यानी 18 जुलाई को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित होगा.

डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में 99 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि के लिए देश के कुल 75 जिलों के कलेक्टर को यह सम्मान दिया जाएगा. इसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर्स को भूमि सम्मान प्लेटिनम प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के भोपाल, उमरिया, अनूपपुर, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, गुना, आगर-मालवा, नीमच, टीकमगढ़, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, सिंगरौली और सीधी जिले के कलेक्टर्स सम्मानित होंगे.

वहीं, उमरिया कलेक्टर डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि कुछ व्यस्तता के चलते हम अपनी तरफ से प्रभारी अधीक्षक भू अभिलेख एवं तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी को भेज रहे हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति जी से प्रमाण पत्र लेकर आएंगे. वहीं, प्रदेश में होने वाले चुनाव और विभागीय कार्यों के चलते प्रदेश से 6-7 कलेक्टर्स ही जा पाएंगे, बाकी जिलों से अपने प्रतिनिधि भेज रहे हैं.

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…