MP News: छिंदवाड़ा को संभाग की मिल सकती है सौगात, शिवराज कर सकते हैं संभाग-नए जिले की घोषणा

MP News: पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस के चीफ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में सीएम शिवराज सिंह 19 जुलाई को पहुंच रहे हैं. यह दौरा कई मायने में खास तो माना ही जा रहा है. वहीं, इस दौरे में शिवराज एक ऐसी घोषणा कर सकते हैं, जो सबकों चौंका सकती है.

आगामी 19 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में दौरा प्रस्तावित है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री पांढुर्ना को मध्यप्रदेश का नया जिला घोषित कर सकते हैं. आगामी महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा में नया दांव खेल सकते हैं. 

गौरतलब हो कि लंबे समय से पढ़ने को जिला बनाने की मांग की जा रही है. खासकर यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है. ऐसे में आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए यह एक बड़ा कदम हो सकता है. लिहाजा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है. कयास तो यही लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री यहां आकर पांढुर्णा को नया जिला घोषित कर सबको चौंका सकते हैं.

सौसर और पांढुर्णा को मिलाकर बनेगा जिला…

जानकारों की माने तो पांढुर्ना और सौसर विधानसभा को मिलाकर नया जिला बनाया जाएगा जिसका मुख्यालय सौसर में रखने की उम्मीद है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही विधानसभा यदि जिला में कन्वर्ट होती है तो पूर्व सीएम कमलनाथ को यहां नई रणनीति के तहत काम करना पड़ेगा. क्योंकि मुख्यमंत्री की यह घोषणा भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकती है.

 

  • Related Posts

    खड़गे का बयान..सियासी घमासान..बैरिकेड पर चढ़े विधायक

    BJP का प्रदर्शन,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़े विधायक रामेश्वर शर्मा और सबनानी..पुलिस ने चलाई वाटर कैनन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के “मोदी क्या, मोदी का…

    प्रतिभा,परिश्रम,संकल्प से भारत निर्माण में योगदान दें विद्यार्थी

    —सीएम ने शरद उत्सव में विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद,सहभागी छात्र को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को…