मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी रक्षा-बंधन पर्व की बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा-बंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों विशेषकर बहनों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रक्षा-बंधन भाई-बहन के स्नेह, पवित्र बंधन का प्रतीक पर्व है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में बेटियों के समाज और देश में महत्व को रेखांकित करता है। रक्षा-बंधन का दिन हमें अपनी बहनों के साथ-साथ प्रदेश और देश की सभी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ लागू की गई हैं। प्रदेश की बहनों की आय कम से कम 10 हजार रुपए मासिक हो, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की सभी बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म सम्मान और आत्मनिर्भर बनाने की पहल की गई है। बहनों को हर माह दी जा रही एक हजार रुपए की राशि को क्रमशः बढ़ाते हुए 3000 रुपए तक करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि रक्षा-बंधन के अवसर पर बहनें भाइयों की दीर्घायु की प्रार्थना के साथ ही देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…