संस्कृत के अध्ययन-अध्यापन के लिए महर्षि पाणिनि केन्द्र रीवा में आरंभ होगा – मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अष्टाध्यायी ग्रंथ के रचयिता तथा संस्कृत के व्याकरण विज्ञानी महर्षि पाणिनि के नाम पर संस्कृत भाषा के अध्ययन-अध्यापन व शोध को समर्पित केन्द्र की रीवा में स्थापना की जाएगी। भविष्य में इस केंद्र का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उक्त निर्देश समत्व भवन में हुई उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में दिए। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्री के.सी. गुप्ता तथा अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महर्षि पाणिनि केन्द्र की स्थापना के लिए तत्काल कार्यवाही आरंभ करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…