मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों के साथ लगाए पौधे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, कदम्ब, गूलर और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की सुषमा पटेल, प्रिया खीर और अन्य खिलाड़ियों ने पौधे लगाए। इस टीम ने लंदन में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय के अध्यक्ष श्री राम राव वामनकर तथा सचिव श्रीमती करुणा राजूरकर ने दुष्यंत कुमार जयंती के अवसर पर संग्रहालय में आयोजित गतिविधियों के क्रम में पौधारोपण किया। समाजसेवी श्री रजनीश सोनी ने अपने जन्म दिवस पर पौधे रोपे। इसके साथ ही कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स दतिया के अध्यक्ष श्री गोविंद बिजपुरिया, महामंत्री श्री गौरव रूसिया और सदस्य पौधारोपण में शामिल हुए।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…