सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को वेतन वृद्धि का लाभ, अक्टूबर महीने से खाते में बढ़ेगी राशि

मुख्यमंत्री द्वारा एक बार फिर से कर्मचारियों सहित मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी राहत दी गई है। उनके वेतन में वृद्धि की घोषणा की गई है l जल्द उन्हें बढ़े हुए वेतन का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिलेगा। ऐसे में उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन सहित पेंशन, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बड़ी वृद्धि कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी राहत देने के बाद अब उन्होंने मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।

सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाकर 6500 प्रति महीने किया जाएगा
शुक्रवार को सीधी जिले में मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने मानदेय के रूप में 7250 का लाभ दिया जाएगा जबकि सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाकर 6500 प्रति महीने किया जाएगा।

इतना ही नहीं उन्हें लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिलेगा। लाड़ली बहन योजना में मुख्यमंत्री द्वारा राशि को 1000 से बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया था। रक्षाबंधन के मौके पर सीएम शिवराज द्वारा बहनों को बड़ा तोहफा देते हुए इसमें 250 रुपए की वृद्धि की गई थ। वहीं उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही इसे बढ़ाकर 3000 किया जाएगा। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के अलावा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी इस योजना की पात्रता दी गई है।

इतना बढ़ा मानदेय
इससे पहले जून महीने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी खुशखबरी दी गई थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3000 जबकि सहायिकाओं के मानदेय में 750 रुपए की वृद्धि की गई थी। आदेश को 1 जुलाई से प्रभावी किया गया था यानी अगस्त में उन्हें बढ़े हुए मानदेय का लाभ उपलब्ध कराया गया है।

मिलेगा अन्य लाभ
इतना ही नहीं महिला और बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1000 की वार्षिक वृद्धि और सहायिकाओं के मानदेय में ₹500 की वार्षिक वृद्धि अगले साल से प्रभावी की जाएगी। वहीं 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत होने वाले कार्यकर्ताओं को एकमुश्त 125000 प्राप्त होंगे जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सेवानिवृत होने पर 1 लाख रुपए एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

राशि का भुगतान 1 जुलाई 2023 के बाद रिटायर होने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3000 की वृद्धि के बाद उनके मानदेय 10000 से बढ़कर 13000 हो गए थे ।इसके अलावा उन्हें लाडली बहना योजना की 1000 की राशि अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…