मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरखेड़ी अहीर मोहल्ला के श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर अहीर मोहल्ला बरखेड़ी पहुंच कर पूजा अर्चना की तथा भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा के लिए बाल गोपाल की प्रतिमा को रथ में स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के अहीर मोहल्ला पहुंचने पर स्थानीयनिवासियों ने पुष्पवर्षा और ढोल ढमाकों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधि विधान से पूजा-अर्चना के बाद ईश्वर से पर्याप्त वर्षा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान से यही कामना है कि फसलों को पुनर्जीवन मिले, सबका मंगल हो, कल्याण हो और सब निरोगी रहें। पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…