मुख्यमंत्री निवास में गणपति की स्थापना और पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर परिवार के साथ भोपाल के प्लेटिनम प्लाजा के पास मूर्तिकार श्री रवि प्रजापति द्वारा निर्मित विघ्नहर्ता गणपति जी की प्रतिमा लाकर निवास में प्रतिष्ठापित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह चौहान उपस्थित थे। मुख्यमंत्री निवास में विधि विधान पूर्वक गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार भगवान गणेश की पूजा अर्चना की।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…