बाहुबली 2 को कुचलकर आगे बढ़ी जवान, अब गदर 2 पर साधा निशाना, जानें दो हफ्तों का बिजनेस

`Jawan Box Office Collection Day 14 शाह रुख खान की फिल्म जवान ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। फिल्म ने टॉप 5 सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 3 पायदान पर आ गई है। इस मुकाबले में जवान ने बाहुबली 2 को धूल चटाई है। अब जवान के आगे दो और दुश्मन खड़े हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Box Office Collection Day 14: शाह रुख खान की जवान ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्ते पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म ने एक और माइल स्टोन एचीव कर लिया। अब बिजनेस के मामले में जवान दिग्गद डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 से भी आगे निकल गई।

जवान को ये मुकाम हासिल करने में महज 14 दिन लगे। अब शाह रुख खान की जवान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में 3 पायदान पर आ गई। मुकाबले में अभी दो और फिल्में बची है पठान और गदर 2। जवान ने अगर इनका रिकॉर्ड तोड़ दिया तो ये लिस्ट में टॉप पर आ जाएगी।

जवान का वीकेंड कलेक्शन
जवान के दूसरे वीकेंड के बिजनेस की बात करें को फिल्म ने शनिवार को 31 करोड़ और रविवार को 36 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, सोमवार को कलेक्शन 16.25 करोड़ और मंगलवार को 14.4 करोड़ रहा।

बुधवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ी गिरावट आई। Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जवान ने 20 सितंबर को देशभर में लगभग 10 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही 14 दिनों में जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 518.28 करोड़ के करीब का बिजनेस कर लिया है।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…